Home उत्तराखंड नगर अध्य्क्ष पोखरी के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

नगर अध्य्क्ष पोखरी के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

21
0

पोखरी: स्वच्छ भारत अभियान के तहत  नगर पंचायत अध्यक्ष  लक्ष्मी प्रसाद पंत के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों एवम कर्मचारीगणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

पिछले लंबे समय से पर्यावरण मित्र अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थी जिसके बाद सभी नगर पंचायत और नगरपालिका क्षेत्रों में कूड़े का अंबार लग गया था और आम जनमानस को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था पर्यावरण मित्रों की  हड़ताल खत्म होने के बाद एक बार फिर से पर्यावरण मित्र लगातार नगरों की सफाई कार्यक्रम में जुट गए हैं इस दौरान नगर पंचायत पोखरी के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रिय मित्रों के साथ नगर भर में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया गया जिसमें नगर की साफ सफाई, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, सैनिटाइजेशन, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव इत्यादि किया गया। आओ मिलकर अपने शहर को स्वच्छ एवम सुंदर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वच्छ पोखरी सुंदर पोखरी।।