Home राजनीति कांग्रेस की उपलब्धि बीटेक, नर्सिंग कॉलेज, भाजपा की उपलब्धि भाजपा कार्यालय: राजेन्द्र...

कांग्रेस की उपलब्धि बीटेक, नर्सिंग कॉलेज, भाजपा की उपलब्धि भाजपा कार्यालय: राजेन्द्र भण्डारी

18
0

गोपेश्वर: कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में हो रहे जनसंपर्क अभियान में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की 2022 में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस संगठन द्वारा लोगों से अपील की गई

रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने नगर भ्रमण कर जनसंपर्क किया ।नेगवाड व सुभाष नगर में दर्जनों युवाओ ने कांग्रेस की सदस्यता ली ।जनसंपर्क के दौरान वीरेंद्र रावत ने कांग्रेस की पूर्व सरकार उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।

राजेंद्र भंडारी ने कहा कि नगर में कांग्रेस ने इंजीनियरिंग कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज खोल के विकास के आयाम छुए जबकि भाजपा की उपलब्धि मात्र भाजपा का नया कार्यालय है।उन्होंने कांग्रेस के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से सिर्फ कांग्रेस ही निजात दिला सकती है


जनसंपर्क के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी भंडारी , नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट आंनद सिंह पंवार,अरविंद नेगी,युद्धवीर सिंह बर्थवाल,गोपाल रावत,बीरेंदर सिंह बर्थवाल,दीवान सिंह बिष्ट,विकास जुगरान, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा ,सुपिया सिंह राणा,अन्नत पाल,राकेश बिष्ट,धीरेंद्र गडोरिया,लीला देवी,मुकुल बिष्ट ,मधु बिष्ट , अनिता ,उषा रावत,अंजू राणा,उमा थपलियाल, सूर्य पुरोहित आदि थे