Home धर्म संस्कृति चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे

2
0

चमोली: पंच केदारों में शामिल चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति के साथ-साथ प्रशासन की टीम भी जुटी हुई है।
भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थली गोपीनाथ मंदिर में 17 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली 15 मई को गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। 16 मई को डोली मंदिर परिसर में ही विराजमान रहेगी। इसके बाद 17 मई की सुबह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना होगी। 18 मई को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
बाइट — शांति प्रसाद भट्ट, स्थानीय निवासी