चमोली। चमोली जनपद के पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे समाजसेवी शिव सिंह फ़र्स्वाण ने अपने विवाह अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। विवाह उपरांत शिव सिंह फ़र्स्वाण ने अपनी धर्मपत्नी के साथ ससुराल में एक फलदार पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसे माता-पिता अपनी बेटी का पालन-पोषण प्रेम, जिम्मेदारी और स्नेह से करते हैं, उसी प्रकार इस पौधे की भी देखभाल बेटी समान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पौधे की सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण की जिम्मेदारी लड़की पक्ष द्वारा निभाई जाएगी, ताकि यह पौधा भविष्य में फल देकर समाज और प्रकृति दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके।
शिव सिंह फ़र्स्वाण पिछले कई वर्षों से चमोली जनपद में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया, समाचार पत्रों तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा —
“बेटी और पेड़ दोनों जीवनदायिनी हैं। जिस प्रकार हम बेटी को स्नेह और सुरक्षा देते हैं, उसी प्रकार पेड़ों की भी देखभाल करें। यदि हर परिवार किसी शुभ अवसर पर एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकता है।”
शिव सिंह फ़र्स्वाण की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है तथा इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








