Home उत्तराखंड अजय कुमार बने अंग्रेजी परिषद के अध्यक्ष

अजय कुमार बने अंग्रेजी परिषद के अध्यक्ष

33
0

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के अंग्रेजी विभाग में विभागीय गतिविधियों के सफल संचालन हेतु मंगलवार को अंग्रेजी परिषद का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अजय कुमार को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, नुपुर कुंवर को सचिव, सृष्टि रावत को सहसचिव, अमान नज़ार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि बीए प्रथम वर्ष हेतु प्रियंका बिष्ट, द्वितीय वर्ष हेतु सचिन बिष्ट, तृतीय वर्ष हेतु अखिलेश फरस्वाण, एमए प्रथम वर्ष हेतु कंचन एवं द्वितीय वर्ष हेतु अर्चना को सीआर चुना गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ नव प्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन भी किया गया। जिसमें मंजरी कोठियाल को मिस फ्रेशर, राजेंद्र प्रसाद को मिस्टर फ्रेशर एवं सरगम बिष्ट को मिस स्पार्क के खिताब से नवाजा गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो मनीष डंगवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ सम्पूर्ण व्यक्तिव का विकास करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जीवन में समग्रता का भाव विकसित करने की आवश्यकता है एवं छात्रों को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तभी सफलता प्राप्त हो सकती है।

इस अवसर पर मोहित कोठियाल, सुभाष सिंह, दीपक सिंह, अर्चना, वंदना, सरिता, अल्का, सोनी, तनुजा, अंजली, गुलापशा आदि उपस्थित थ