Home उत्तराखंड राजकीय नर्सिंग कॉलेज ने पारपंरिक संस्कृति के साथ मनाया हरेला पर्व

राजकीय नर्सिंग कॉलेज ने पारपंरिक संस्कृति के साथ मनाया हरेला पर्व

26
0

चमोलीः राजकीय नर्सिंग कालेज गोपेश्वर में लोकपर्व हरेला पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। भेषज संघ के और विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से 200 पौधे रोपित किये गये। सभी छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

शनिवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर लोकपर्व हरेला का आयोजन किया गया। राजकीय नर्सिं कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला भेषज संघ अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल और पूर्व पार्षद विनोद कनवासी ने पौध रोपित कर किया।
प्राचार्य डा ममता कपरवाण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सास्कृतिक एवं लोकपर्व हरेला से जुडे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डा ममता ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित और स्वच्छ है तो हमारा जीवन भी सुरक्षित है। पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति को गंभीर होना होगा और हमारे हर पारंपरिक तीज त्यौहारों में पर्यावरण संरक्षण के लिए बताया गया है। ऐसे में तीज त्यौहारों को पर्यावरण से जाडा गया है हरेला जैसे पर्व से हम अपनी संस्कृति और पर्यावरण को एक साथ संरक्षित करने का संकल्प ले सकते है।
इस दौरान छात्राओं ने सुंदर झुमेलों ’’आवा दीदी भुलों आवा, गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण के सुझाव दिए गए तथा एक पौध एक छात्र के विचार का आहान किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि हरेला में केवल पेड लगाकर फोटो खींचने की अपेक्षा रोपित किए गए पौधों का सरंक्षण किया जाना अति आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा सोशियल मीडिया प्रभारी शांति राणा, पर्व नगर पार्षद विनोद कनवासी, शिक्षिका मीना विद्यालय प्रबधन के कर्मचारी, और भेषज संघ के समस्त कर्मचारी वर्ग आदि मौजूद थे।