Home उत्तराखंड घुड़साल कमेडा के 12 परिवार खतरे की जद में, प्रशासन से लगा...

घुड़साल कमेडा के 12 परिवार खतरे की जद में, प्रशासन से लगा रहे मदद की गुहार

433
0

चमोली: मानसून सीजन पहाड़ के लिए परेशानी का सबब बनकर आता है, हर बार मानसून पहाड़ में कई जिंदगियां लील लेता है तो कई लोगो इस सीजन में बेघर हो जाते हैं, ऐसा ही एक मामला दशोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुड़साल का सामने आया है , घुड़साल ग्राम सभा के कमेडा तोक में लगातार भूस्खलन होने से 12 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों की आंखों के सामने खेत ओर रास्तो में दरार हर रोज बढ़ती जा रही है। जैसे जैसे दरारे बड़ रही है ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्राम प्रधान घुड़साल की ओर से मामले की जानकारी लिखित रूप में क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक को दी गयी है 15 अगस्त से अब तक प्रशासन की ओर से कोई भी स्थिति का जायजा लेने नही पहुँचा।
स्थानीय लोग प्रशासन की इस अनदेखी से नाराज हैं, उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में भी जब अधिकारी कर्मचारी इतनी लापरवाही कर रहे हैं। बताया कि
विनय कुमार, विनोद लाल की मकान को सबसे ज्यादा खतरा है वहीं विनोद कुमार और नरेंद्र लाल की मकान भी भूस्खलन से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में वस्तु स्थिति का जायजा ले और समाधन हेतु करवाई करें अगर प्रशासन की लापरवाही एवम अनदेखी से कोई बड़ा नुकसान होता है तो इसका जिमेदार प्रशासन होगा।