Home आलोचना तय समय सीमा से पहले बना पुल, छेत्रीय लोगों में खुशी

तय समय सीमा से पहले बना पुल, छेत्रीय लोगों में खुशी

23
0

विकासनगर से है जहाँ बरसात के सीजन में विकासनगर सहित लगभग 5 दर्जन गांव के लोगों को लांघा रोड़ स्थित उफनती शीतला नदी को जान जोखिम में डाल पार करना पड़ता था। जिस पर पुल बनाने के लिए काम करने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा तय सीमा से पहले ही पुल का निर्माण कर लोगों को राहत देने का काम किया गया है। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष मेरे द्वारा बरसात के सीजन उपरांत शीतला नदी पर पुल बनाने का शिलान्यास किया गया। जिसमें संबंधित विभाग द्वारा ठेकेदार को डेढ़ साल का समय दिया गया था। पुल बनाने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा तय समय सीमा से पहले साढ़े 8 माह में ही पुल का निर्माण कर वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। जिसके बाद अब दोपहिया वाहन से लेकर भारी भरकम वाहन भी पुल से गुजर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री से समय मिलने के उपरांत पुल का लोकार्पण किया जायेगा।