चमोली: गुलदार का आतंक, पांच वर्षीय मासूम को उठाकर ले गया गुलदार जनपद चमोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गोचर क्षेत्र के सारी सिद्रवाणी गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र घर के पास स्थित गोशाला की ओर गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं, वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
वन विभाग ने गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की बात कही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








