Home राजनीति भाजपा मण्डल कार्यसमिति का सफल आयोजन कमेड़ा बूथ पर हुआ सम्पन्न

भाजपा मण्डल कार्यसमिति का सफल आयोजन कमेड़ा बूथ पर हुआ सम्पन्न

12
0

भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष दिनेश डिमरी की अध्यक्षता में कमेड़ा बूथ पर आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विशिष्ट अतिथि कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका गौचर अध्यक्ष अंजू बिष्ट थी। बैठक के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा थे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला महामंत्री द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ समिति का गठन, शक्ति केन्द्रों का गठन एवं पन्ना प्रमुख, पन्ना टोली के शीघ्र गठन के लिए निर्देशित किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 29 अप्रैल को मोदी जी के मन की बात का 100वां एपिसोड पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। माननीय विधायक कर्णप्रयाग ने कहा कि ये हमारे देश के लिए अति गौरव का विषय है कि भारत G-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में करने जा रहा है और उसकी 2 अहम बैठकें उत्तराखंड में भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी जोशी, उत्तराखंड दुग्ध संघ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिष्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री नवीन टाकुली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जयकृत सिंह बिष्ट, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य/डीपीसी मेम्बर/सभासद नगर पालिका अनिल नेगी, विकासखंड कर्णप्रयाग के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन बिष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री अनुसूया लाल, सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य, नगर पालिका के सभी सभासद, मातृ शक्ति, युवा शक्ति व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री सुनील कुमार एवं आशीष बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।