पौड़ी गढ़वाल, 28 जून 2026। सतपुली से लगभग 4 किलोमीटर आगे धारी देवी मंदिर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक मैक्स यात्री वाहन पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने से गंभीर दुर्घटना हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जो दिल्ली से धारी देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में श्रीकांत (45 वर्ष), मूल निवासी केरल एवं वर्तमान निवासी दिल्ली, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
वहीं चालक सरनजीत (61 वर्ष) निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली तथा उदय (40 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल एवं वर्तमान निवासी दिल्ली, घायल हो गए।
एसडीआरएफ ने घायलों और मृतक को तुरंत हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली पहुँचाया। घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतक के शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।








