Home उत्तराखंड गोपेश्वर बार एसोसिएशन चुनाव : भारत सिंह रावत बने अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी...

गोपेश्वर बार एसोसिएशन चुनाव : भारत सिंह रावत बने अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

4
0

गोपेश्वर, चमोली। जिला चमोली बार एसोसिएशन, गोपेश्वर के वर्ष 2026-27 के लिए हुए चुनाव में भारत सिंह रावत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इस बार केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के चुनाव में भारत सिंह रावत ने 48 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भवान सिंह चौहान को 36 मत मिले।

बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रैजा चौधरी, सचिव पद पर श्री मनवर सिंह सजवान तथा सह-सचिव पद पर श्री चंद्रशेखर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री संदीप सिंह फरसवान, श्री जयइंद्र सिंह, श्री हरेंद्र सिंह नेगी, श्री राजेंद्र सिंह टोलिया, श्री राकेश चंद्र पुरोहित, सुश्री राजेश्वरी रावत, सुश्री शालिनी पुष्पवान तथा श्रीमती गीता बिष्ट निर्विरोध चुने गए हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए बार एसोसिएशन के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।