गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सल्ट विधायक महेश जीना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के व्यवहार को निंदनीय बताते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की।
कमल किशोर डिमरी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के प्रति विधायक महेश जीना का व्यवहार अनुचित रहा है, जो किसी जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों और शालीन व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उनका कहना था कि विधायक को अपने कथित व्यवहार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन में पंकज पुरोहित, शाकम्बरी राणा, अनीता देवी, धर्मेंद्र सिंह, आयुष, अरविंद सहित उत्तराखंड क्रांति दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








