राजस्व परिषद देहरादून में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान को भविष्य की प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
रंजना राजगुरु ने कहा कि संस्थान नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में प्रशिक्षण को आधुनिक तकनीक, सुशासन, पारदर्शिता और भू-अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन के अनुरूप बनाया जाना आवश्यक है, ताकि आम जनता को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।
बैठक में डीजीपीएस रोवर, ईटीएस सहित आधुनिक भू-सर्वेक्षण उपकरणों एवं नवीन सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) के तहत उपलब्ध बजट का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संस्थान में आधुनिक प्रशिक्षण लैब स्थापित करने और जीआईएस व ई-गवर्नेंस आधारित विभागीय सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण शुरू करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में संस्थान के भवनों, छात्रावास, प्रशिक्षण मैदान और पुस्तकालय की स्थिति की समीक्षा करते हुए जर्जर भवनों की मरम्मत, आवश्यक निर्माण कार्य, प्रशिक्षण मैदान के उन्नयन तथा छात्रावास एवं मेस की सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक बजट शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि संस्थान के आधुनिकीकरण से राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता को नई मजबूती मिलेगी।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








