नंदप्रयाग :नगर पंचायत सभागार नंदानगर में गुरुवार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, जनपद चमोली का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “रघुपति राघव राजा राम” भजन एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ हुआ।
सम्मेलन में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण रहे। उन्होंने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाकर ही ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है।
सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, उप संयोजक होरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी रौतेला, नंदानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुखबीर रौतेला, महिला जिला अध्यक्ष उषा रावत, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी रावत, दिव्याभारती, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, हरिप्रसाद पुरोहित, हरेन्द्र कंडारी, इन्द्र सिंह राणा, महेश त्रिकोटी, तेजवीर सिंह, अरविन्द नेगी, विक्रम रावत, प्रकाश रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.







