अल्मोड़ा, 1 सितंबर। धारकीतुणी के पास मंगलवार को एक पुराने मकान की दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मलबा हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला।
DCR अल्मोड़ा से सुबह 11:36 बजे सूचना मिली कि धारकीतुणी के पास पुराने मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्ति उसके नीचे दब गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची SDRF टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने मलबा हटाकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नेपाली मूल के व्यक्तियों के रूप में हुई है। फिलहाल जिला पुलिस दोनों की शिनाख्त और घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








