गैरसैंण के ग्राम बूंगा में वनाग्नि की एक दर्दनाक घटना में एक महिला की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बूंगा निवासी स्वर्गीय सुरेशी देवी, धर्मपत्नी श्री मगनलाल, गांव के समीप लगी आग की चपेट में आई गौशाला को बचाने के लिए आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान वे भीषण आग की लपटों में बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही उनका दुखद निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वन क्षेत्र में लगी आग धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रही थी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में गौशाला आने पर सुरेशी देवी बिना अपनी जान की परवाह किए पशुओं को बचाने के लिए आगे बढ़ीं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सुरेशी देवी के साहस और त्याग को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उन्होंने गौमाता और अपने पशुधन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








