Home उत्तराखंड बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान करते समय दो श्रधांलुओं की मौत

बदरीनाथ तप्त कुंड में स्नान करते समय दो श्रधांलुओं की मौत

4
0

चमोली: बदरीनाथ धाम स्थित तप्त कुंड में स्नान करते समय राजस्थान के भीलवाड़ा से आई दो श्रधांलुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (63) और रामु देवी (71) के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा से बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची थीं। स्नान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।