Home ब्यक्ति विशेष रानी मुखर्जी ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, प्रशंसकों में दिखा खासा...

रानी मुखर्जी ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन, प्रशंसकों में दिखा खासा उत्साह

2
0

चमोली। हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उत्तराखंड के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और समर्थक भी उन्हें देखने के लिए जुटे और अभिनेत्री के साथ सेल्फी व फोटो लेने की कोशिश करते नजर आए।
बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी हर वर्ष बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचती हैं। इस वर्ष भी उन्होंने दोनों धामों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
बद्रीनाथ धाम में रानी मुखर्जी ने मंदिर के अधिकारियों और पुजारियों से धाम की धार्मिक मान्यताओं, इतिहास और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बद्रीनाथ धाम की यात्रा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
अभिनेत्री के धाम पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने रानी मुखर्जी के साथ फोटो और सेल्फी लेने का प्रयास किया।