कर्णप्रयाग। जिले के सरना-ऐरास एएनएम सेंटर में एएनएम की तैनाती नहीं होने से आसपास के करीब 10 गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि अनूप रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र एएनएम की नियुक्ति करने की मांग की है।
अनूप रावत ने बताया कि सरना-ऐरास एएनएम सेंटर के अंतर्गत सरना, ऐरास, सिवाई, पनाई, जिलासू, गिरसा, उतरो, आली, कांडई और झिलोटी सहित आसपास के गांव आते हैं। इन गांवों की लगभग सात हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस केंद्र पर निर्भर है। इसके बावजूद केंद्र में एएनएम की तैनाती नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि एएनएम की अनुपलब्धता का असर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण तथा बच्चों और महिलाओं से जुड़ी अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है। ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
अनूप रावत ने स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरना-ऐरास एएनएम सेंटर में जल्द कर्मचारी की तैनाती करने की मांग की, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








