Home ब्रेकिंग न्यूज़ गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी; चार...

गंगोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी; चार की मौत, एक गंभीर घायल

7
0

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगानी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो अन्य लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में पांच से सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर इनोवा कार के क्षतिग्रस्त हिस्से बिखरे पड़े हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।