Home ब्यक्ति विशेष विशाखा अशोक भदाणे ने संभाला रुद्रप्रयाग कप्तान का पदभार, बताई प्राथमिकता

विशाखा अशोक भदाणे ने संभाला रुद्रप्रयाग कप्तान का पदभार, बताई प्राथमिकता

63
0

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग की 18 वीं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे द्वारा पुलिस कार्यालय में आगमन करने के उपरान्त व्यवस्थित सलामी गार्द का मान स्वीकार किया गया। तदोपरान्त पुलिस कार्यालय से सम्बन्धित प्रभारियों से मुखातिब होने के उपरान्त पुलिस कार्यालय सभागार में सभी पुलिस प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गयी।
स्वयं अपना परिचय देते हुए अवगत कराया गया कि, वे वर्ष 2018 की आई0पी0एस0 अफसर हैं तथा यहां आने से पूर्व जनपद हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक तथा जनपद देहरादून में पुलिस अधीक्षक़, अपराध के दायित्वों का निर्वहन किया गया है।
तदोपरान्त सभी पुलिस प्रभारियों का परिचय प्राप्त करने के उपरान्त अपनी अपेक्षायें रखी गयीं-
उन्होंने कहा कि जनपद में नियुक्त हरेक पुलिस कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाये जाने एवं उनके कल्याण हेतु नियमित तौर पर कार्य किये जायेंगे। हरेक प्रकार की समस्याओं का यथासम्भव निराकरण किया जायेगा।
• जनपद के पर्यटक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु जनपद में पर्यटन पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त किये कार्मिकों को प्रभावी बनाया जायेगा।

• निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई भी घटना होने पर तत्काल उन्हें अवगत कराते हुए त्वरित रिस्पान्स किया जाये।
• बाजार एवं कस्बों की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाये तथा पुलिस की दृश्यता (विजिबिलिटी) एवं सतर्कता (अलर्टनेस) होनी आवश्यक है।
• जनपद में नियुक्त कोई भी कार्मिक नशे की हालत में नहीं मिलना चाहिए, ऐसे हालातों में न केवल सम्बन्धित पुलिस कार्मिक अपितु सम्बन्धित प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की जायेगी।

तदोपरान्त जनपदीय मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया कि यहां पर होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस के स्तर से सरल एवं सुगम बनाये जाने हेतु कार्य किये जायेंगे। समय रहते स्थानीय प्रशासन सहित अन्य विभागों से उचित समन्वय स्थापित किया जायेगा।
• यात्रा के समय होने वाले साइबर फ्रॉड पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अभी से ही जनजागरुता कार्यक्रम के माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी साथ ही जनपदीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी जनजागरुता पोस्ट तैयार की जायेंगी।
• अधीनस्थ कार्मिकों को साथ लेकर टीम भावना के साथ कार्य किया जायेगा।
• जनपद में आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु पर्यटन पुलिस में नियुक्त कार्मिकों का सदुपयोग किया जायेगा।
आने वाले समय में आम जनमानस से जुड़ने हेतु जनपद के प्रत्येक थाने पर थाना दिवस का आयोजन किया जायेगा, जहां पर हर वर्ग के लोगों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का हरसम्भव निराकरण किया जायेगा।
• पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग के अनुरूप कार्य किया जायेगा। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग पर भी जोर दिया जायेगा।
• महिलाओं के साथ होने वाले हरेक प्रकार के अपराध की रोकथाम हेतु कार्ययोजना बनाकर जनजागरुता के माध्यम से अपराधों की रोकथाम एवं कानूनी जानकारियां प्रदान की जायेंगी, साथ ही वर्तमान समय में विवेचनाधीन महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा कर विवेचकों को आवश्यक निर्देश दिए जायेंगे।
• जनपद में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली जायेगी तदोपरान्त कुछ नये स्थलों का भी चिन्हीकरण कर हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगवाये जायेंगे। स्थानीय व्यापार मण्डल से भी सीसीटीवी कैमरों को लगाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी।

• किसी भी प्रकार के नशे की रोकथाम हेतु जनपदीय एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं एसओजी की जिम्मेदारी तय की जायेगी तथा स्थानीय जनमानस को नशे की प्रवृत्ति से रोके जाने हेतु जनजागरुता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
• वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या साइबर अपराध के कुचक्र को तोड़े जाने हेतु आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही साइबर अपराधों पर नकेल कसने में सार्थक प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर विमल रावत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, हर्षवर्द्धनी सुमन पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार अनुराधा डबराल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, प्रभारी साइबर सैल देवेन्द्र सिंह असवाल, प्रभारी डीसीआरबी सदानन्द पोखरियाल,प्रभारी एएनटीएफ मनोज नेगी, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार ममगाईं, आशुलिपिक/मीडिया सैल प्रभारी नरेन्द्र सिंह, प्रभारी महिला हैल्पलाइन ज्योति पंवार, उपनिरीक्षक शिव प्रसाद, उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट इत्यादि उपस्थित रहे।