Home ब्रेकिंग न्यूज़ बदरीनाथ धाम में आग के सामने डटीं महिला फायर कर्मी, सूझबूझ से...

बदरीनाथ धाम में आग के सामने डटीं महिला फायर कर्मी, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

1
0

चमोली। बदरीनाथ धाम में महिला फायर कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग लगने की घटना पर त्वरित कार्रवाई कर बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया। महिला कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे फैलने से रोकने में मदद मिली।
जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि और सुदाक्षी तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया।
आपात स्थिति में महिला फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली, जिससे बड़े हादसे की आशंका टल गई। घटना के दौरान उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की। सीमांत क्षेत्र में तैनात महिला फायर कर्मियों की इस कार्रवाई ने एक बार फिर आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन विभाग की तत्परता को रेखांकित किया।