Home राजनीति पोखरी के कई गांवों में पहुंचे राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी

पोखरी के कई गांवों में पहुंचे राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी

4
0

पोखरी :राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी ने पोखरी ब्लॉक के कलसीर सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ समाज कल्याण और श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुनना और उनका निराकरण करना रहा। राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अधिकारियों और मंत्री को अवगत कराया।