Home Uncategorized 4घण्टे में 5चैन स्नेचिंग की घटना, केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया...

4घण्टे में 5चैन स्नेचिंग की घटना, केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

24
0

देहरादून: राजधानी देहरादून में 4 घंटों में हुई पांच चैन स्नैचिंग की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप

राजधानी देहरादून में 4 घंटो में हुई 5 चैन स्नेचिंग की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। उत्तराखंड पुलिस मुखिया डीजीपी अशोक कुमार ने इस घटना पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए इसकी समीक्षा करने की बात की है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है कि 5 वारदात करने के बाद भी बदमाश पुलिस ट्रैप में नही आ पाए हैं। अशोक कुमार ने बताया कि वे इस मामले में अधिकारियों की समीक्षा करेंगे जिसके बाद अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। महिलाओं के साथ महज 4 घंटे में घटी इस घटना पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है।