बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए राजस्थान के कोटा से पहुंचे एक परिवार की चार वर्षीय बेटी मेले की भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची के लापता होने से परिजन परेशान हो गए और उन्होंने बद्रीनाथ में तैनात चमोली पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में चार वर्षीय अपूर्वा को सकुशल खोज लिया। इसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने चमोली पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








