Home उत्तराखंड मातृशक्ति ही राष्ट्र निर्माण का आधार: राजेन्द्र भण्डारी

मातृशक्ति ही राष्ट्र निर्माण का आधार: राजेन्द्र भण्डारी

29
0

गोपेश्वर। पोखरी मातृशक्ति से ही समाज व राष्ट्र का निर्माण होता है, यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने विकासखंड के खदेड़ पट्टी के चाँदनी खाल में आयोजित महिला सम्मान समारोह और कांग्रेस की विशाल जन रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ,

 

इस विशाल रैली ने भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार की आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों को चुनौती दे दी है। भण्डारी ने कहा कि बिना नारी शक्ति के परिवार नहीं बनता है ,ये रैली वर्तमान ब्यवस्था को परिवर्तित करने का संकेत है भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल जुमलों की सरकार है ,केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है कानून ब्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है । राजेन्द्र भण्डारी ने विशाल जन सभा से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से समर्थन अपने लिए समर्थन मांगा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं को सम्मानित किया है।गायक मंगलेश डंगवाल और संगीता ढौंडियाल के जागीरों और गीतों पर दर्शक खूब झूमे मंगलेश डंगवाल के जागर दैडी हो जाय कुल देवी ,राज राजेश्वरी ,सिल्की बाध ,सिल्की धडिया ,को बीज ,छिलकू जगै कमर मोड़ी ,तथा संगीता ढौंडियाल के लोक गीतों से भगवती नन्दा ,तेरी डोली सजेगी ,,ढोल दमो बजी गैन ,मोहना मेरा मोहना ,हाय काखडी झिलेमा ने दर्शको समारोह में मौजूद नारी शक्ति सहित सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया ।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ब्लाक प्रमुख जोशीमठ हरीश पंवार प्रमुख प्रीती भण्डारी सत्येन्द्र नेगी बीरेंद्र भण्डारी फतेराम सती कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी नगर अध्यक्ष सन्तोष चौधरी संतू नेगी जगदीश भट्ट नरेंद्र सिंह, सुंदर फर्स्वाण मुकुल बिष्ट,अरबिंद नेगी,रवींद्र नेगी, आदि लोग मौजूद रहे।