Home राजनीति हेलंग मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका की पोस्ट ने स्थानीय...

हेलंग मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका की पोस्ट ने स्थानीय नेताओं की चुप्पी पर खड़े किए सवाल

37
0

चमोली के जोशीमठ स्थित हेलँग में टीएचडीसी और प्रशासन के द्वारा बीती 15 जुलाई को घास लाती महिलाओ को गिरफ्तार किये जाने जाने का मामला राष्ट्रीय स्तर की राजनीति तक पहुँच गया हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी आज हेलंग की घटना को लेकर महिलाओं से सीआईएसएफ और पुलिस के जवानों द्वारा घास की गठरी छींनते हुए विडियो को अपने फेसबुक वॉल से पोस्ट किया हैं।उन्होंने लिखा हैं कि……

पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है।स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है। भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल-जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।

प्रियंका गांधी की इस पोस्ट पर देश भर के लोग़ कमेंट कर तरह तरह की प्रतिक्रियाए दें रहे हैं।दूसरी तरफ़ सरकार की तरफ़ से इस पूरे प्रकरण पर जाँच बिठा दी गई हैं।गढ़वाल आयुक्त इस पूरे मामले में जाँच कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन  ने मामले। में बताया कि टीएचडीसी द्वारा  जो निर्माण कार्य किये जा रहे है उज़मे ये महिलाएं  बाधा उतपन्न कर रही थी और कम्पनी प्रबन्धन द्वारा प्रशासन से मदद की मांग की थी।

 

एक ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले में फेसबुक पोस्ट किया वही कांग्रेस बदतिनाथ विधायक पूरे मामले में।चुप्पी साधे हुए हैं।
वही भाजपा नेताओ ने भी पूरे मामले से किनारे किया है।