Home उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने सैनिक सम्मेलन में की शिरकत, आम जनता के साथ...

पुलिस महानिदेशक ने सैनिक सम्मेलन में की शिरकत, आम जनता के साथ की गोष्ठी,

20
0

पुलिस महानिदेशक द्वारा जोशीमठ में लिया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिस के अधिकारियों,सीएलजी सदस्यों एवं संभ्रान्त जनता के साथ गोष्ठी कर समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया व समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा जोशीमठ में जनपद पुलिस, के अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। उक्त सम्मेलन में जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले 05 पुलिस कर्मियों को प्रसस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
1- उप निरीक्षक विनोद चौरसिया थाना गोविन्दघाट को मु.अ. संख्या 04/21 धारा 420 आइपीसी में वांछित अभियुक्त परमानन्द व राजा बाबू एवं 06/21 धारा 420 आइपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को क्रमशः बिहार व मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेजने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
2- उप निरीक्षक मीता गुसांई को महिला हैल्प लाईन में नियुक्त रहते हुए जनपद के विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने एवं साझू प्रयास के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में अभियान चलाकर जागरुक किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
3- कानि. 157 ना.पु. महेन्द्र एस.ओ.जी. टीम गोपेश्वर को थाना थराली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 27/22 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार के कब्जे से 01.025 ग्राम चरस बरामद कर जेल भेजने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
4- कानि.81 ना.पु. विनोद पंवार थाना कर्णप्रयाग को दिनांक 29.1.2022 को अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी में कूद रही दो युवतियों को डूबने से बचाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
5- होमगार्ड कुलदीप आगरी को कोतवाली कर्णप्रयाग पर पंजीकृत धारा 60 आबकारी अधिनियम के मुकदमे के अन्तर्गत कुशल सुरागरसी एवं पतारसी कर 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई व समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, महोदय द्वारा पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया गया।
चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए गए।
सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जोशीमठ क्षेत्र की सम्भ्रांत जनता एवं सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी की कर चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में सुझाव मांगे गए।जोशीमठ की जनता द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं आगामी पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा की गई एवं जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत जाम लगने,पार्किंग की व्यवस्था की समस्या को पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखी गई। महोदय द्वारा जनता से चारधाम यात्रा के दौरान जोशीमठ क्षेत्र में की गई यातायात व्यवस्थाओं,पार्किग,वन वे आदि की जानकारी साझा करते हुए बेहतर व्यवस्थाओं को लागू करने का आश्वासन दिया गया। जोशीमठ क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसायटी के वॉलैन्टीयर्स द्वारा यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की बात कही। पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनता को चारधाम यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया गया।
उक्त सम्मेलन में *पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस उप महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल,पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे,पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह,पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सिंह समस्त थाना प्रभारी एवं जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष,नगर महामंत्री भाजपा,व्यापार मण्डल जोशीमठ के पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता* उपस्थित रहे।