Home राजनीति आधी अधूरी ब्यवस्थाओँ के साथ चारधाम यात्रा हुई शुरू: करन मेहरा

आधी अधूरी ब्यवस्थाओँ के साथ चारधाम यात्रा हुई शुरू: करन मेहरा

27
0

चमोली: कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष पहुचे चमोली। चारधाम यात्रा ब्यवस्थाओ पर उठाए सवाल। जंगलो कि आग और आधी अधूरी सड़क निर्माण, यात्रा के मुख्य पड़ाव पर पेजयल की बड़ी समस्याओ पर सवाल उठाये।

शनिवार को जनपद मुख्यालय पहुचे काँग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष करनमेहरा ने कहा कि 2022 विधान सभा मे हर वर्ग भाजपा सरकार के विरोध में था , कर्मचारी, ओपीएस के मामले में नाराज, पुलिस वर्ग 4600 पेय ग्रेड पर नाराज इसके बावजूद कांग्रेस सत्ता में नही आ पाई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में बहुत सारी समस्याए बानी हुई है।

यूपी उतराखण्ड परिसम्पतियों के बंटवारे में प्रदेश सरकार ने बड़ा धोखा किया । कुम्भ आयोजित छेत्र की भूमि उत्तरप्रदेश सरकार को दी, भविष्य में कुम्भ के आयोजन के दौरान उतराखण्ड को उत्तरप्रदेश से अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में भी उत्तरप्रदेश सरकार को सम्पति दी है।
चंपावत विधान सभा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की एक मजबूत प्रत्याशी हैं, कांग्रेस के ओर सरकार के विभिन्न मजबूत पदों पर रही हैं।

2022 विधान सभा हार पर मंथन कर रहे है।
प्रदेश काँग्रेस संगठन में पदाधिकारियों की संख्या कम हॉगी। जो समर्पित कार्यरता होंगे जो क्षमता वान है उन्हें पद दिया जाएगा। गढ़वाल को अहम जिमेदारी दी जाएगी।

प्रदेश में बढ़ रही बिजली दरों, कटौती पर विपक्ष नाराज है

इस दौरान बद्रीनाथ विधायक, जिला अध्य्क्ष बीरेंद्र रावत , नगर अध्य्क्ष प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी, रविन्द्र नेगी, रेजा चौधरी, महेश त्रिकोटी, हरिकृष्ण भट्ट, लखपत बुटोला,सूर्या पुरोहित, युद्धवीर सिंह बर्तवाल, सुदर्शन शाह हरेंद्र राणा, भगत कुमार, मुकुल बिष्ट, सुमित अश्वाल आदि मौजूद रहे।