Home खेल व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए...

व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन।

110
0

चमोली : ऑल इंडिया सिविल सिर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता होनी है गुजरात मे, यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 6 फरवरी तक गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगी। जिसमें इस प्रतियोगिता के लिए जिले से बबीता जोशी का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज की महिला वर्ग की टीम का बीते दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में चयन किया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन पर राजकीय इण्टर कॉलेज कांडई की बबीता जोशी का राज्य की टीम में चयन हुआ है। बता दे की बबीता जोशी एक छोटे से गांव सेंती की रहने वाली है।और बहुत मेहनती खिलाड़ी हैं । चमोली जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है की इस प्रतियोगिता के लिए बबीता जोशी का चयन हुआ है। शिक्षा विभाग चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज कांडई समेत क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई।