चार दिवसीय पक्षी अवलोकन प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न
इस प्रकार के प्रशिक्षणों से युवाओं को रोजगार के मिलेंगे नये अवसर: जिलाधिकारी चमोली। केदानाथ वन्य जीव प्रभाग व चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट की ओर आयोजित चार दिवसीय पक्षी अवलोकन प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया है। चार दिनों तक आयोजित शिविर में पक्षी विशेषज्ञों द्वारा गोपेश्वर व आसपास के युवाओं को केदारनाथ वन्य जीव...
शीतकाल के लिये बंद हुई विश्व धरोहर फूलों की घाटी
कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष 930 पर्यटकों ने किये घाटी के दीदार गोपेश्वर। विश्व धरोहर फूलों की घाटी शनिवार को शीतकाल के लिये बंद कर दी गई है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यहां पूरे यात्राकाल में 930 पर्यटक घाटी के दीदार को पहुंचे। पर्यटकों की कम संख्या के चलते इस वर्ष नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के...
अधिकारी और कर्मचारियों ने एकता दिवस पर ली राष्ट्र की एकता, अखण्डता व सुरक्षा की शपथ
गोपेश्वर, 31 अक्तूबर (स.ह.)। चमोली में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रुप में मनाई गई। इस मौके पर शनिवार को प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से शपथ कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा और सरदार पटेल को याद कर मनाया किसान अधिकार दिवस
कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नये किसान कानून रद्द करने की उठाई मांग गोपेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में किसान अधिकार दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धाजली देकर याद किया। जिसके बाद उन्होंने सरकार की ओर...
चमोली में 232 स्कूलों को खोलने की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग
गोपेश्वर। चमोली जिले में शासन के अदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से जिले 232 माध्यमिक स्तर के विद्यालयों को खोलने की तैयारियां शुरु कर दी हैं। यहां नगर क्षेत्रों में जहां नगर पालिका और पंचातयों की ओर से विद्यालयों का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से...
जोशीमठ, घाट और दशोली विकास खंडों में आगामी तीन दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
चमोली। जिले के दशोली, जोशीमठ और घाट विकास खंडों में 1 नवम्बर से सुबह 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां इस दौरान ऊर्जा निगम की ओर से 66 केवी की विद्युत लाइन के सुधारीकरण के लिये शाटडाउन लिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर बारिश के मौसम...
ग्रामीणों ने ठेली को राजस्व ग्राम बनाने की उठाई मांग
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के ठेली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव को राजस्व ग्राम बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने मामले में जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के राजस्व ग्राम न होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के कई लाभों से वंचित रहना...
गोपेश्वर में बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासी
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर में नगरवासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से बंदरां के आतंक से निजात दिलाने की निजात दिलाने की मांग उठाई है। मंगलवार को नगर के पीजी कॉलेज क्षेत्र में बंदर ने दो व्यक्तियों को चोटिल कर दिया है। स्थानीय निवासी हेम दरमोड़ा और अशोक सिंह...
बदरीनाथ हाईवे पर कार की ट्रक से भिड़ंत, 1 नाबालिग सहित 3 लोग घायल
गोपेश्वर। चमोली जिले में शुक्रवार को देर शाम बद्रीनाथ हाइवे पर बाजपुर में कर्णप्रयाग की ओर से आ रही नैनो कार और एक ट्रक की भिडंत हो गई। जिससे नैनो कार के परखच्चे उड़ गये और कार में सवार 13 वर्षीय एक नाबालिग सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली चमोली पुलिस...
SDRF सेनानायक तृप्ति भट्ट को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड सम्मान
वैश्विक महामारी कोविड 19 संकट काल के दौरान अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए वर्ष 2020 के स्कॉच अवार्ड की दौड़ में सम्मलित SDRF उत्तराखंड पुलिस को आज सिल्वर मेडल से नवाजा गया। कोविड महामारी के दौरान अपने बेहतरीन मानवीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने जहां राज्य का गौरव बढ़ाया है वही...












