Home राजनीति देश के पहले गांव माणा से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो...

देश के पहले गांव माणा से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

52
0

जोशीमठ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तराखंड में सोमवार को चमोली के सीमांत माणा गांव से आगाज होगा। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित अन्य नेता बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरीश भंडारी ने कहा कि सुबह भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद माणा गांव से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी सहित कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे। सोमवार को यात्रा माणा से बदरीनाथ, पांडुकेश्वर से जोशीमठ नगर तक पहुंचेगी।