Home उत्तराखंड बाबा केदार की शरण में उद्योगपति गौतम अदाणी, रोपवे परियोजना का करेंगे...

बाबा केदार की शरण में उद्योगपति गौतम अदाणी, रोपवे परियोजना का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

3
0

​केदारनाथ। देश के दिग्गज उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी आज सुबह पावन केदारनाथ धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाबा केदार के दरबार में मत्था टेककर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुँचने पर तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति ने उनका भव्य स्वागत किया; इस दौरान अदाणी ने बाबा का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। धार्मिक यात्रा के साथ-साथ उनका यह दौरा उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना के पश्चात गौतम अदाणी प्रस्तावित रोपवे मार्ग का एरियल सर्वे (हवाई सर्वेक्षण) करेंगे। इस सर्वे के जरिए दुर्गम पहाड़ियों के बीच परियोजना की संभावनाओं और तकनीकी बारीकियों का जायजा लिया जाएगा, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं की राह सुगम होने की उम्मीद है।