नन्दानगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड नन्दानगर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना रहा।
कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा ब्लॉक प्रमुख हेमा नेगी ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।
शिविर में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 235 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत पांच शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 32 आवेदन पत्र मौके पर भरवाए गए। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय प्रसाद पुरोहित, शिविर के नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








