Home राजनीति पितरों का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन : मनोज जखमोला

पितरों का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन : मनोज जखमोला

29
0

चमोली। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
मनोज जखमोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा को जनादेश देगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता की मिमिक्री कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री की माता और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पितृ कार्य को लेकर की गई कथित टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पितरों का अपमान करना कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।
जखमोला ने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक विरोध और व्यक्तिगत आस्था के बीच की मर्यादा को समझना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार सनातन परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम कर रही है।
पत्रकार वार्ता में डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, गजपाल बर्तवाल, कार्यसमिति सदस्य नंदन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, भरत गड़िया, महेंद्र राणा, सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।