Home आलोचना रुद्रनाथ मार्ग पर स्थानीय लोगों के अस्थाई टेंट हटाये जाने पर...

रुद्रनाथ मार्ग पर स्थानीय लोगों के अस्थाई टेंट हटाये जाने पर लोग नाराज

16
0

चमोली: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर तक की यात्रा सबसे विषम और कठिन यात्रा है, यात्रा मार्ग श्रधालुओ को खान पान की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगो द्वारा पिछले कई वर्षों से अस्थाई रूप से टेंट और हर्ष लगाये जाते थे। वन विभाग ने नियम कानून की दुहाई देते हुए सभी को हटावा दिया हैं, जिस पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई मामले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद प्रभागीय वन अधिकारी केदारनाथ ने आश्वासन दिया है कि वे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मार्ग पर अस्थाई रूप से हट एवम टेंट लगाने वाले लोगों को नियम संगत विचार कर आगे की कार्रवाई करेंगे। मामले में पूर्व पार्षद नगर पालिका गोपेश्वर नवल भट्ट ने कहा कि अगर वन विभाग की ओर से शीघ्र हक हकूक धारीयों के साथ न्याय नहीं किया गया तो समस्त क्षेत्रवासी विभाग और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे इस दौरान चंद्रकला तिवारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका पुष्पा पासवान, उषा रावत प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।