चमोली। श्रमिक कार्डों के पंजीकरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक कार्यालय पहुंचने से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी चमोली सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को श्रमिक पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में श्रमिकों के पंजीकरण के लिए सीएससी सेंटरों की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि श्रमिकों को पंजीकरण के लिए बार-बार श्रम विभाग कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रमिक कार्ड बनाने या पंजीकरण के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। अधिकारियों ने बताया कि वे चाइल्ड रेस्क्यू अभियान में गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में पूरी गंभीरता बरतने और श्रमिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








