Home ब्रेकिंग न्यूज़ 12 दिन बाद मिला BRO जवान पंकज सिंह का शव, नीती घाटी...

12 दिन बाद मिला BRO जवान पंकज सिंह का शव, नीती घाटी आपदा में हुए थे लापता

7
0

चमोली की नीती घाटी के तमक क्षेत्र में 10 अगस्त 2026 को आई प्रचंड और विनाशकारी आपदा के दौरान लापता हुए BRO जवान पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। गढ़वाल स्काउट आर्मी की टीम, 20 एडीयू के जवान और आर्मी डॉग की मदद से लगातार खोजबीन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान धौलीगंगा नदी के किनारे भलागांव के पास पंकज सिंह का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर BRO के जवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।