Home उत्तराखंड ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट...

ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, डबल लॉक में सुरक्षित मिलीं ईवीएम-वीवीपैट मशीनें

5
0

चमोली। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं।
अपर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जीएस रावत, कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।