Home ब्रेकिंग न्यूज़ चमोली में नाले के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर...

चमोली में नाले के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर शुरू की जांच

2
0

चमोली, 6 अगस्त।
जनपद चमोली के दसौली विकासखंड के रंगतोली गांव के समीप पानी के नाले के पास लावारिस हालत में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने नवजात के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे देखा और तत्काल इसकी सूचना थाना चमोली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।