Home उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में किया पौध रोपण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में किया पौध रोपण

43
0

अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को गोपेश्वर के नगरवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चमोली जिला परिषद के पहले अध्यक्ष
स्व पुरुषोत्तम बगवाड़ी की स्मृति में पौध रोपण अभियान आयोजित किया। इस दौरान नगर की गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर नगरवासियों की ओर से पथ पौध रोपण किया गया। अभियान के दौरान पीपल, निर्गुन्डी,आंवला, बहेड़ा, तेजपात, गिलोय, हरश्रृंगार के पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक कुँवर सिंह नेगी व कांग्रेस प्रवक्ता विकास जुगरान ने बताया कि
नौ अगस्त, 1942 को अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी।

कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन के दौरान महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। जिसमें कहा गया था कि यदि अंग्रेज भारत नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा। महात्मा गांधी ने नौ अगस्त को अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी थी। वंही उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरुषोत्तम बगवाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनकारी होने के साथ ही चमोली जिले परिषद के पहले अध्यक्ष भी थे। जिले के विकास में उनके योगदान को उक्त दिवस पर याद किया गया है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, राजेश बगवाड़ी, उषा रावत, रितेश बगवाड़ी, जे