Home ब्रेकिंग न्यूज़ गुलदार के हमले मे घायल प्रियंका, लोगों मे दहशत

गुलदार के हमले मे घायल प्रियंका, लोगों मे दहशत

7
0

चमोली : गुलदार के हमले में घायल हुई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय गोपेश्वर से लगे पटौड़ी गांव के भेदी थोक में गांव की प्रियंका देवी पत्नी अजय सिंह (27 वर्ष) घास काटने गई थीं। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
प्रियंका ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार से संघर्ष कर अपनी जान बचाई। प्रियंका ने बताया कि उन्हें हल्की सी आहट तो सुनाई दी, लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि गुलदार घात लगाए बैठा है। अचानक गुलदार उनके सामने आया और झपटने लगा। इस दौरान उन्होंने शोर मचाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल प्रियंका को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने प्रियंका को खतरे से बाहर बताया है और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र पटौड़ी गांव के लोगों का कास्तकारी क्षेत्र है, जहां महिलाएं प्रतिदिन घास लेने जाती हैं और छोटे बच्चे भी मवेशी चराने जंगल की ओर जाते हैं।