Home Uncategorized भाजपा अध्यक्ष का फूका पुतला, इंदिरा हृदेयश पर दिये गये बयान से...

भाजपा अध्यक्ष का फूका पुतला, इंदिरा हृदेयश पर दिये गये बयान से हैं नाराज

28
0

गौचरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधन भगत द्वारा कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश पर दिये गये विवादित बयान पर जहंा सूबे के मुखिया त्रिवेद्र सिंह रावत ने दुख व्यक्त किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष वंशीधन भगत द्वारा भी नेता प्रतिपक्ष से अपने शब्दों को वापस लेने की बात कही। चमोली जिले के गौचर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौचर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का पुतला दहन करते हुए कहा कि भाजपा के मुखिया की महिलाओं के प्रति इस तरह की सोच बताता है कि भाजपा में किस तरह से महिलाओं के सम्मान को मंचों से तार तार किये जाने की कोई कोर कसर नहीं छोंडी जाती है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में विचारों की हमेशा से ही लडाइयों रही हैं और रहेंगी लेकिन महिलाओं के सम्मान को लेकर कभी भी इस तरह के अपशब्द नहीं कहे जाते हैं कांगे्रस पार्टी हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करती हैं लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष को इस तरह के अपशब्द कहा जाना सभी महिलाओं के लिए अपशब्द हैं और वशीधर भगत को खुले मंच से नेता प्रतिपक्ष से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर इंदुपंवार, अजय किशोर, सुनील पंवार आदि मोजूद रहे।