Home उत्तराखंड तपोवन में रेडक्रॉस का तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शुरू

तपोवन में रेडक्रॉस का तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शुरू

2
0

चमोली। तपोवन स्थित एनटीपीसी विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में कार्यरत पीईएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार से रेडक्रॉस सोसाइटी चमोली की ओर से तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण में कंपनी के 30 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल और वरिष्ठ स्वयंसेवक रवींद्र थपलियाल मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना निदेशक राकेश चंद्र डिमरी ने कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता और लगन के साथ पूरा करने का आह्वान किया। प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पंवार ने प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी चमोली का आभार जताया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के कौशल विकसित करना और कार्यस्थल पर सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करना है।