Home उत्तराखंड वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का SDRF ने किया सकुशल...

वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

1
0

उत्तरकाशी, सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती के नेतृत्व में SDRF द्वारा अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।
SDRF टीम द्वारा चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 11 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। हर्षिल हेलीपैड पर सभी ट्रेकर्स का मेडिकल परीक्षण किया गया, जिसमें सभी ट्रेकर्स स्वस्थ पाए गए।
SDRF द्वारा वासुकीताल ट्रैक पर चलाया गया रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में वासुकीताल ट्रैक पर अन्य किसी ट्रेकर के फंसे होने की सूचना नहीं है।