चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगर पालिका परिषद द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से छोटे व्यवसायियों के लिए संचालित ऋण, सब्सिडी एवं विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि पूरे जनपद में पीएम स्वनिधि योजना के लिए नगर पालिका गोपेश्वर को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका समय-समय पर स्वरोजगार एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है। वर्तमान में जनपद के 1300 से अधिक छोटे व्यवसायी इस योजना का लाभ ले रहे हैं और उन्हें लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे उनकी आजीविका मजबूत हुई है।
मुख्य अतिथि चंद्रकला तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार बिना किसी गारंटी के छोटे व्यापारियों को ऋण उपलब्ध करा रही हैं, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है।
इस अवसर पर गजपाल बर्तवाल, विनोद कनवासी, गजेंद्र रावत, सतेन्द्र असवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








