Home राजनीति तिरंगा हमारी आन बान शान -तीरथ रावत

तिरंगा हमारी आन बान शान -तीरथ रावत

38
0

गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सात दिवसीय गढ़वाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनपद चमोली के गोचर नगर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रैलियों में प्रतिभाग किया। बताते चलें कि गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र मैं मैं सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद चमोली के गोचर करणप्रयाग लंगासू नंदप्रयाग मैठाणा कुहेड चमोली पीपलकोटी जोशीमठ पांडुकेश्वर एवं बद्रीनाथ तक तिरंगा रैली कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़वाल सांसद का सभी स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया बाइक रैली निकाली गई एवं तिरंगा रैली के दौरान रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन भी किया गया। भ्रमण के दौरान गोचर में 14 अगस्त 1947 की यादों को प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया इसका अवलोकन करते हुए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमको 14 अगस्त 1947 को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि 14 अगस्त 1947 को जिस प्रकार से अखंड भारत का विभाजन हुआ एवं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने जिस प्रकार से भारत के नागरिकों के साथ बर्बरता की यहां हम सबको स्मरण रहना चाहिए। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा तिरंगा देश की शान है अनेकों बलिदान एवं संघर्षों के बाद से आजादी मिली और तिरंगा राष्ट के शान का द्योतक है। वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा मय वातावरण बना हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के सभी नागरिकों को अपने घरों में अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगे को सम्मान के साथ ठहराना चाहिए उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भारत के अंतिम गांव माणा एवं माणा बॉर्डर तक तिरंगा यात्रा करुंगा। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल थराली विधायक भूपाल राम टम्टा नगर पालिका अध्यक्ष गोचर अंजू बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष करणप्रयाग दमयंती रतूड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष नंद प्रयाग हिमानी वैष्णव पीपलकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल जिला महामंत्री समीर मिश्रा गोचर मंडल अध्यक्ष जय कृत सिंह बिष्ट करणप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी नंदप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडारी दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत बद्री केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह पवार रोशनी रावत तारा दत्त थपलियाल जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सोनू पुंडीर राकेश नेगी तेजेंद्र रावत आदि कार्यकर्ता साथ में रहे