Home उत्तराखंड जनपद में हर गांव घर मे लहरा रहा है तिरंगा

जनपद में हर गांव घर मे लहरा रहा है तिरंगा

23
0

चमोली: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनायी जा रही है। गांव, शहर और कस्बों में हर घर तिरंगा लहरा रहा है। बच्चे, युवा, महिला और बुजुर्गो में देशभक्ति का जुनून है। बद्रीनाथ धाम से लेकर चमोली जिले के गांव-गांव तक हर घर तिरंगा रैलियों की धूम है। देश के कौने कौने से बद्रीनाथ पहुंच रहे भक्त एवं पर्यटक हाथों में तिरंगा लेकर खासे उत्साहित है। भक्त भी पूरे जोश में जय बद्रीविशाल और वंदे मातरम के जयकारे लगा रहे है। सीमांत गांव माणा, नीती, गमशाली, बाम्पा तक वंदे मातरम के नारे गूंज रहे है। जनपद में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, कर्मचारी एवं स्थानीय जनता के बीच राष्ट्रव्यापी अभियान तिरंगा को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। शिक्षण संस्थाओं द्वारा हर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकालकर इस राष्ट्रीय उत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।