चमोली। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) चमोली इकाई ने बुधवार को पिपलकोटी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राम मंदिर एवं विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष युधवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान उक्रांद नेताओं ने कहा कि आस्था के केंद्रों में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि धामों की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए।
केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार और चढ़ावे की कथित लूट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
वरिष्ठ नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में धामों की व्यवस्थाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
उक्रांद के कुलपति उदय सिंह रावत ने कहा कि सरकार को श्रद्धालुओं के समक्ष यह स्पष्ट करना चाहिए कि चढ़ावे एवं दान की राशि का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन के अंत में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपना ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








